Type Here to Get Search Results !

सामाजिक वानिकी से उपलब्ध कराए गए 45 लाख पौधे

भोपाल। वन रोपणियों से उच्च गुणवत्ता के विभिन्न प्रजाति के 45 लाख पौधे वन विभाग द्वारा शासकीय विभाग, जन-सामान्य और किसानों को रोपण के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

मुख्य वन संरक्षक सामाजिक वानिकी श्री एच.सी. गुप्ता ने बताया कि भोपाल संभाग के 5 जिलों की 18 वन रोपणियों में सागौन, बाँस, फलदार, छायादार और शोभादार प्रजाति के 5 लाख पौधे किसानों और जन-सामान्य के लिए 12 रूपये की दर से उपलब्ध है। इसके अलावा सामाजिक वानिकी की विभिन्न रोपणियों से लगभग डेढ़ लाख पौधे एग्रो फारेस्ट्री के तहत किसानो द्वारा खरीदे गए हैं।

बाँस मिशन योजना में 130 किसानों ने 40 हजार बाँस के पौधे खरीदे हैं। इनमें अधिकत्तर किसान भोपाल जिले के हैं। बाँस मिशन पौधे खरीदने के लिए श्रीमती ऊषा मिश्रा, प्रचार-प्रसार अधिकारी के मोबाईल नम्बर 9993709284 पर संपर्क किया जा सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.