Type Here to Get Search Results !

लंदन की सड़कों पर गांगुली ने लगाए ठुमके:तू मेरा हीरो... गाने पर थिरके BCCI प्रेसिडेंट

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह इस समय अपनी पत्नी डोना और बेटी सना के साथ लंदन में हैं। इस बीच उनका बिंदास अंदाज देखने को मिला है। दादा अपनी पत्नी और बेटी के साथ लंदन की सड़कों पर जमकर नाचते हुए नजर आए।

गांगुली के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे देसी बॉयज फिल्म के 'तू मेरा हीरो' और 'ओम शांति ओम' गाने पर ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, जय शाह के साथ पार्टी करते हुए उनकी फोटोज भी देखने को मिली थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.