Type Here to Get Search Results !

रीवा-रानीकमलापति-रीवा स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई

जबलपुर।  रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली रीवा-रानीकमलापति-रीवा स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस विस्तारित अवधि के लिए रेलयात्री किसी भी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाईट से 09 जुलाई 2022 से आरक्षण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस बढ़ी हुई अवधि की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है। गाड़ी संख्या 02186 प्रत्येक शनिवार को रीवा से रानीकमलापति के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि को 09 जुलाई 2022 से बढ़ाते हुए आगामी 30 जुलाई 2022 तक तथा वापसी में गाड़ी संख्या 02185 प्रत्येक शनिवार को रानीकमलापति से रीवा के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि को 9 जुलाई 2022 से बढ़ाते हुए आगामी 30 जुलाई 2022 तक के लिए विस्तारित की गई है ।रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशो का कृपया पूरी तरह पालन करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.