भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित निवास पहुँचकर उनकी माताजी और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की धर्मपत्नि श्रीमती चेतन देवी सखलेचा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. श्रीमती सखलेचा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। डॉ. मिश्रा ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने मंत्री सखलेचा के घर पहुँचकर बंधाया ढांढस
जुलाई 07, 2022
Tags
