Type Here to Get Search Results !

पेरिस की गलियों में आयुष्मान खुराना के साथ मस्ती करती नजर आईं ताहिरा

मुंबई। आयुष्मान खुराना और वाइफ ताहिरा कश्यप फिलहाल पेरिस में छुट्टियां मना रहे हैं। ताहिरा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपल पेरिस की गलियों में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "जब में बच्ची थी तो मुझे ये भी नहीं पता था कि पेरिस कहां है, जब तक कि इसे हमारे वीसीआर पर इतना ड्रीमी और आइकॉनिक नहीं बना दिया! कैसेट का संभालकर रखते थे और बार-बार देखते थे और इसके बाद कहानियों के लिए मेरे प्यार की शुरुआत हुई। ये मेरे बचपन की पुरानी यादों को दिखाता है। सॉरी आयुष्मान मैंने आपसे यह सब करवाया। कैसे न करते लोग क्रिंज करे या बिंज, हमने तो मजे किए।"