Type Here to Get Search Results !

गिट्टी व पत्थर का परिवहन करते पांच वाहन जब्त

सीधी। अवैध गिट्टी का परिवहन करते खनिज उड़नदस्ता टीम ने पांच ट्रक छापामार कार्रवाई के दौरान जब्त किया है। इनके पास ईटीपी से ज्यादा गिट्टी ट्रक में लोड रही है। यह कार्रवाई संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी वसंतराम एवं प्रभारी खनिज निरीक्षक वीर ठाकुर की संयुक्त टीम ने रीवा बाइपास में किया है।

बता दें कि गिट्टी और पत्थर के अवैध परिवहन को रोकने के लिए खनिज विभाग लगातार धरपकड़ का काम कर रहा है। बाइपास रीवा में निरीक्षण के दौरान उड़नदस्ता टीम को पांच ट्रक गिट्टी से लोड ट्रक जाते हुए रोक कर देखा तो ट्रक में ओवरलोड गिट्टी रहा टीपी चेक करने पर पाया गया कि ईटीपी में जितना लोड लिखा गया है उससे कहीं ज्यादा गिट्टी ट्रक में है ट्रक का भौतिक सत्यापन कराकर सुरक्षा के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों में रखा गया है। खनिज अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।