बर्मिंघम। बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। मैच में तय समय की समाप्ति के बाद दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में भारत ने 2-1 से मैच जीत लिया।
मुकाबला शुरू होने के बाद 29वें मिनट में भारत ने पहला गोल किया । यह गोल सलीमा टेटे ने किया। तीसरे क्वार्टर के बाद भारत 1-0 से आगे था। आखिरी मिनट में पहला गोल दागकर न्यूजीलैंड ने बराबरी हासिल कर ली। दोनों टीमों के बीच विजेता का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ। भारत ने पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से मुकाबला जीत लिया। भारतीय गोलकीपर सविता ने शूटआउट में चार गोल बचाए।
