Type Here to Get Search Results !

रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन टूर्नामेंट 20 अगस्त से

भोपाल। रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन टूर्नामेंट 20 अगस्त से टीटी नगर स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें शहर के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। भोपाल खेल पत्रकार संघ के तत्वावधान में सालाना आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में करीब 100 से ज्यादा खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इसमें सिंगल, डबल्स, मिक्सड डबल के मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट दो ग्रुप में बंटा होगा, जिसमें एक ग्रुप में मीडिया कर्मी खेलेंगे। जबकि दूसरा ग्रुप ओपन होगा। बैडमिंटन के मुकाबले तीन दिन तक चलेंगे। इसके बाद टेबल टेनिस टूर्नामेंट शुरू होगा। टेबल टेनिस 27-28 अगस्त को खेला जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी आयोजन सचिव नवेद इशरत और इंद्रजीत मौर्य से संपर्क कर सकते हैं। टूर्नामेंट का उदघाटन खेल संचालक रवि गुप्ता, रिलायंस के वाइस प्रेसिडेंट फरहान अंसारी और भोपाल खेल पत्रकार संघ के संरक्षक मृगेंद्र सिंह करेंगे।