Type Here to Get Search Results !

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में हरदोट के खिलाड़ी रहे अव्वल

बेगमगंज। जिला स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय औबेदुल्लागंज में किया गया । जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  हरदोट के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम सुहानी कुशवाहा, द्वितीय स्थान रूपाली पंथी ने प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालक वर्ग में राजीव साहू ने मंडीदीप औबेदुल्लागंज एवं सांची के खिलाड़ियों को हराकर  प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर आनंद कुशवाहा एवं तीसरा स्थान अतुल ने प्राप्त किया।

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता

संस्था के प्राचार्य अशोक साहू, सरपंच राज बाई, जगदीश धाकड़,  प्रतिभा बागरे , हेमलता पंथी, जितेंद्र सिंह परमार,  कमलेश अहिरवार, व्यायाम शिक्षक विक्रम सिंह ठाकुर, केशव लोधी, कुलभूषण जायसवाल, रवि कुशवाहा, बुद्धि लाल सूर्यवंशी , विनीत भार्गव, चंद्रभान परिहार, ज्ञान सिंह यादव, नीतू विश्वकर्मा, खुशबू जैन, सोनम लखेरा, आरजू शाश्वत,राम नारायण राय , चंचल विश्वकर्मा आशीष रजक आदि ने बधाइयां दी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.