Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान जुमेरती पोस्ट ऑफिस में फहराएंगे तिरंगा

मुंबई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 13 अगस्त, शनिवार को सुबह 10 30 बजे जुमेराती पोस्ट ऑफिस में तिरंगा फहरा कर "हर घर तिरंगा" अभियान का शुभारंभ करेंगे। जुमेराती पोस्ट ऑफिस वह स्थान है जहां विलीनीकरण आंदोलन के समय झंडा फहरा गया था। घटना के मुख्य नायक श्री बालकृष्ण गुप्ता, भाई रतन कुमार गुप्ता और श्री रामचरण राय थे। इस घटना से आंदोलन को भोपाल रियासत में नागरिकों का अपार समर्थन मिला और आखिर में भोपाल रियासत का भारत के संघ में विलय हो सका।

मुख्यमंत्री श्री चौहान इस महत्वपूर्ण स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी प्रदेशवासियों से अपने घर, कार्यालय, संस्था, सार्वजनिक स्थान आदि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया है।