Type Here to Get Search Results !

वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंची टीम इंडिया

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के हरारे एयरपोर्ट पर पहुंचे का वीडियो शेयर किया है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम के रवाना के फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। टीम इंडिया शनिवार सुबह जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुई थी। टीम को वहां पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

इस सीरीज से विराट कोहली, रोहित शर्मा, और ऋषभपंत सहित कई सीनियर्स खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इस सीरीज के लिए टीम की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है। राहुल का चयन पहले नहीं हुआ था। फिट होने के बाद उनकी वापसी हुई है। धवन पहले कप्तान बनाए थे। अब वह उपकप्तान होंगे। ऐसे में राहुल के पास एशिया कप से पहले अपने को तैयार करने का आखिरी मौका है। वहीं टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण बतौर कोच गए हैं। क्योंकि टीम के नियमित कोच राहुल द्रविड़ को इस हफ्ते एशिया कप के लिए यूएई जाना है। ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है।