Type Here to Get Search Results !

बाइक और ऑटो की हुई जोरदार भिड़ंत दो गंभीर घायल सागर रेफर

बेगमगंज। नगर के बाहर चकला नाली से आगे बाइक और लोडिंग ऑटो की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक चालक दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सागर रेफर किया गया है।

एक्सीडेंट में घायलों के

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के लखेरा पुरा निवासी खुमान सिंह कुशवाह अपने रिश्तेदार चंदोरिया निवासी श्यामलाल कुशवाह के साथ शाम करीब 6 बजे कऊला गांव जाने के लिए घर से निकले व करीब 6:15 बजे नगर के बाहर से चकला नाले से आगे  पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा भोपाल की ओर से आ रहा लोडिंग ऑटो क्रमांक एमपी 04 सीएल 6352 से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे खुमान सिंह कुशवाहा के बाएं पैर में फ्रैक्चर चेहरे और सिर में गंभीर चोट आ गई वहीं उनकी बाइक पर पीछे बैठे हुए श्याम लाल कुशवाहा के सीने  और अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ही सागर रेफर किया गया है सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है जो घटना के बाद मौका देखकर भाग गया।