Type Here to Get Search Results !

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

भोपाल। हर घर तिरंगा अभियान के तहत  दतिया जिला मुख्यालय पर भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कृषि उपज मंडी से  गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया। तिरंगा यात्रा में शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों,  शासकीय-अधिकारी एवं कर्मचारी, बैंड बाजे डीजे इत्यादि के साथ पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ शामिल हुए।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने सभी लोगों से अपने-अपने घरों पर, "हर घर तिरंगा अभियान" में तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज का दिन अमर वीर-शहीदों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने देश को  स्वतंत्र कराने में अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन राष्ट्र की आराधना का भी दिन है। हम सबका दायित्व है कि अपने -अपने घरों पर तिरंगा आवश्यक रूप से फहराएं।