Type Here to Get Search Results !

लव कुश जन्म उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

बेगमगंज। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आराध्य देव लवकुश का जन्मोत्सव सामाजिक बंधुओं एवम मातृशक्ति  ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया  । लव कुश मांगले के भवन में आयोजित सामूहिक के कार्यक्रम में  आराध्य देव लवकुश की विशेष पूजा अर्चना की गई।सभी आयोजित कार्यक्रमों सामाजिक लोगो से समाज को अग्रसर ले जाने,संगठित रहकर अच्छी विचारधारा के साथ भारत देश को ओर अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की अपील की गई । संघठन के सभी पदाधिकारियों ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए सभी सामाजिक लोगों को प्रेरित किया।

लव को जन्मोत्सव कार्यक्रम

कार्यक्रम में विशेष रूप से  कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा , जिला महामंत्री राजेश कुशवाहा गैरतगंज, जिला सचिव सीताराम कुशवाहा , जिला कोषाध्यक्ष हरिनारायण कुशवाहा ,भैयालाल कुशवाहा रायसेन  जयंती कुशवाहा महिला जिला अध्यक्ष  ,नर्मदा प्रसाद कुशवाहा सिलवानी,नर्मदा प्रसाद उदयपुरा,तुलाराम कुशवाहा जिला युवा अध्यक्ष बाड़ी,बलराज कुशवाहा बरेली,खुमान सिंह कुशवाहा देवरी, खुस्शीलाल कुशवाहा मंडीदीप आदि की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।