Type Here to Get Search Results !

असम की शॉर्ट फिल्म ऑस्कर रेस में हुई शामिल, कॉलेज प्रोजेक्ट में तैयार की गई थी 15 मिनट की फिल्म

मुंबई। एक स्टूडेंट प्रोजेक्ट में बनी शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर की रेस में क्वालीफाई करना किसी सपने से कम नहीं होता है। कुछ ऐसा महर्षि तुहिन कश्यप के साथ भी हुआ है, जिनकी शॉर्ट फिल्म ऑस्कर 2023 की रेस में नॉमिनेट की गई है। दरअसल महर्षि तुहिन ने सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के लिए एक स्टूडेंट प्रोजेक्ट तैयार किया था। इस फिल्म का नाम 'मुर घुरार दुरोंतो गोति' है, जो कि असम भाषा में बनाई गई है। हाल ही में इस फिल्म को बेंगलुरु इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला था। फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड जीतने के बाद यह शॉर्ट फिल्म, अब ऑस्कर की रेस के लिए तैयार है।

महर्षि तुहिन कश्यप गुवाहाटी के रहने वाले हैं, जिन्होंने सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन किया है। इससे पहले भी तुहिन बुलू फिल्म, बोरोक्सन सॉन्ग ऑफ रेन और नॉर्थ ईस्ट में पानी की समस्या पर भी फिल्म बना चुके हैं।