Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार में छाया मध्यप्रदेश, मिले 8 पुरस्कार

भोपाल। राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2018-19 में एक बार फिर मध्यप्रदेश का परचम लहराया है। विश्व पर्यटन दिवस पर नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने पुरस्कार समारोह में हिंदुस्तान के दिल मध्यप्रदेश को 8 विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान किए। उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की गरिमामय उपस्थिति में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने पुरस्कार प्रदान किए। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पुरस्कार ग्रहण किए। महापौर इंदौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, महापौर उज्जैन श्री मुकेश टटवाल, प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला और अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री विवेक श्रोत्रिय विशेष रूप से मौजूद रहे।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा है कि केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय से मध्यप्रदेश को अवार्ड मिलना गौरवशाली पल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रदेश ने पर्यटन में नित नए नवाचार किए है, जो आगे भी जारी रहेंगे। पुरस्कार पर्यटन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों की मेहनत का फल है।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने कहा है कि राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार, मध्यप्रदेश के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। विश्व पर्यटन दिवस 2022 की थीम 'री थिंकिंग टूरिज्म' पर प्रदेश में पहले से ही कार्य करना शुरू कर दिया गया है। स्थानीय समुदाय को पर्यटन में सहभागी बनाते हुए सबका सहयोग और सबका विकास की अवधारणा के साथ प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.