Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान से इम्मोर्टल्स आफ मेलूहा, शिवा ट्रिलोजी के लेखक अमिश त्रिपाठी ने की भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से इम्मोर्टल्स आफ मेलूहा, शिवा ट्रिलोजी तथा अन्य प्रसिद्ध पुस्तकों के लेखक श्री अमिश त्रिपाठी ने निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री त्रिपाठी को महाकाल मंदिर परिसर के विस्तारीकरण तथा लोकार्पण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। प्रदेश में धार्मिक स्थलों के रखरखाव तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के संबंध में भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री त्रिपाठी को चंदेरी का स्टाल भेंट किया। मुख्यमंत्री को श्री त्रिपाठी ने उनके द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की।

उल्लेखनीय है कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कोलकाता से शिक्षा प्राप्त श्री अमिश त्रिपाठी बैंकर से लेखक बने। उनके द्वारा अब तक 9 पुस्तक लिखी गई हैं, जिनका अब तक 20 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। पुस्तक शिवा ट्रिलोजी पर वेबसीरीज भी बनने जा रही है। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.