Type Here to Get Search Results !

कपिल शर्मा ने फैंस को दिया अपनी सक्सेस का क्रेडिट:बोले- आज मैं जो भी हूं अपनी ऑडियंस की वजह से हूं

मुंबई। 'द कपिल शर्मा शो' नए सीजन के साथ टीवी पर लौट आया है। इसका पहला एपिसोड 10 सितंबर को टेलीकास्ट हुआ, जिसमें कटपुतली की टीम अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह और सरगुन मेहता गेस्ट के रूप में नजर आए। कपिल ने अपने शो के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी सफलता का श्रेय वह पूरी तरह से अपने फैंस को देते हैं। साथ ही कपिल ने बताया कि वो नए सीजन में अपनी ऑडियंस को हंसाने के लिए क्या नया करेंगे।

कपिल ने मीडिया इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा, "मैं आज जो कुछ भी हूं, उसका पूरा क्रेडिट मैं अपनी ऑडियंस को देता हूं, जिन्होंने मुझे इतने सालों में हमेशा सपोर्ट किया। मुझे अपनी ऑडियंस को हंसाने में बहुत मजा आता है। जितने वक्त भी मैं इस शो से दूर था, उस वक्त में मैंने बहुत सोचा कि मैं अपनी ऑडियंस के लिए क्या नई चीजें ला सकता हूं।"