आयुक्त श्री भरत यादव द्वारा बोर्ड के समक्ष जबलपुर में हाथीताल स्थिति कॉलोनी के विकास कार्य के संविदाकार को प्रथम चरण के बाद भुगतान, निष्पादित कार्यों की माप प्रक्रिया में परिवर्तन, स्थाई कर्मियों को किराये पर भवन उपलब्ध करवाने, बकाया जल प्रदाय शुल्क एक मुश्त जमा कराने पर विलंबित अवधि के सरचार्ज में छूट देने जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषयों को बोर्ड के समक्ष रखा।
बैठक में मंडल के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को 10 लाख रूपये तक भुगतान होने वाली उपादान राशि को पुनरीक्षित करने, पेंशन भोगी कर्मियों को महंगाई भत्ता स्वीकृत करने और पं. दीनदयाल नगर सुखालिया इंदौर के भूमि प्रकरण पर चर्चा हुई।
