Type Here to Get Search Results !

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास देखें वीडियो, डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने

ज्यूरिख भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक फिर से इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहली बार डायमंग लीग में गोल्ड मेडल जीता है। ज्यूरिख में हुए डायमंग लीग फाइनल में वे 88.44 का ब्रेस्ट थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। इससे पहले नीरज ने साल 2017 और 2018 में भी फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया था। वह 2017 में सातवें और 2018 में चौथे स्थान पर थे।

नीरज की शुरुआत खराब रही और उनका पहला थ्रो फाउल रहा। फिर उन्होंने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर दूर थ्रो करके अन्य थ्रोअर से बढ़त बना ली। वहीं तीसरे प्रयास में 88.00 मीटर, चौथे में 86.11 मीटर, पांचवें में 87.00 मीटर और छठे प्रयास में 83.60 मीटर का थ्रो किया।