Type Here to Get Search Results !

मौनी रॉय का ट्रेडिशनल लुक, व्हाइट साड़ी में लगाया ग्लैमर का तड़का

मुंबई। मौनी रॉय अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर छाई रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मौनी व्हाइट साड़ी में नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने साड़ी में अलग अलग पोज भी दिए। मौनी इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें ‘खूबसूरत’ कहा। तो वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें ‘अप्सरा’ बताया हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मौनी ने फैंस को विजय दशमी की शुभकामनाएं दी है। बता दें, मौनी रॉय ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी और वो अब बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म ब्रम्हास्त्र में भी नजर आई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.