मुंबई। जापान में RRR की दमदार सक्सेस के बाद एक्टर राम चरण आजकल तंजानिया में वेकेशन मना रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी तंजानिया वेकेशन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर तंजानिया के जंगलों में एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर कभी तेज रफ्तार से खुली जगह पर जीप चला रहे हैं, तो कहीं अंडे पकाते हुए दिख रहे हैं। राम ने वीडियो के बैकग्राउंड में जिग्गी मार्ले का गाना जंबो लगाया, जो की वीडियो पर परफेक्टली फिट बैठ रहा है। पोस्ट के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा- अनटैम्ड अफ्रीका। इससे पहले आपने राम यह अवतार पहले कभी भी नहीं देखा होगा। आउटिंग पर राम ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट, ब्लू जैकेट के साथ मैचिंग पैंट में नजर आ रहे हैं। राम चरण की ये वेकेशन वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एक्टर अपनी पत्नी के साथ फिल्म RRR के प्रमोशन के लिए जापान गए थे, वहीं अब एक्टर अपना वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं।
तंजानिया की सैर पर निकले राम चरण:जंगल में मना रहे हैं वेकेशन
अक्टूबर 30, 2022
0
