Type Here to Get Search Results !

प्रियंका की फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक आउट, सैम ह्यूगन के साथ दिखेगी केमिस्ट्री

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आजकल इंडिया आई हैं। इसी बीच हाल ही में देसी गर्ल ने अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिवील किया है। फर्स्ट लुक के साथ प्रियंका ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस की है। दरअसल पहले यह फिल्म फरवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 12 मई 2023 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में प्रियंका के साथ सैम ह्यूगन की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म का पहला लुक रिवील करते हुए कहा- 'लव अगेन मूवी 12 मई को दुनिया भर में रिलीज होगी। जो लोग भी मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं सलीन डियोन को किस हद तक पसंद करती हूं। मुझे यह बताते हुए प्राउड फील हो रहा है कि हमारी फिल्म का म्यूजिक उनका होगा।' देसी गर्ल ने इसके बाद अपने को-स्टार सैम ह्यूगन को मेंशन करते हुए लिखा- 'सैम हमने कर दिखाया।'