Type Here to Get Search Results !

रैपर बादशाह के साथ डांस करते नजर आए धोनी-हार्दिक

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में ये दोनों एक क्लब में डांस करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि बादशाह अपने फेमस सॉन्ग 'काला चश्मा' को गाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या भी दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो दुबई में किसी की बर्थडे पार्टी की बताई जा रही है। वहीं फैंस को धोनी और बादशाह का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।