Type Here to Get Search Results !

फूलेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष और बलराम सिंह बने राजपूत महासभा के महामंत्री

महासभा की प्रादेशिक बैठक में संगठन विस्तार सहित समन्वय बनाने पर दिया गया जोर 

भोपाल। क्षत्रिय राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव सिंह राणा ने सोमवार को भोपाल के भानपुर स्थित सोलंकी भवन में हुई  महासभा की प्रादेशिक बैठक में महासभा का भोपाल जिलाध्यक्ष फूलेंद्र सिंह और भोपाल संभागीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह को नियुक्त किया। 

इस अवसर पर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह तोमर,  भरत सिंह तोमर, प्रदेश सचिव जालम सिंह सोलंकी, सज्जन सिंह सोनगरा, प्रताप भानु सिंह,  संभागीय अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, युवा संभागीय अध्यक्ष चेतन,  प्रदेश संगठन मंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी और कृष्णा सिंह बुंदेला आदि ने संगठन विस्तार के साथ ही सामाजिक समस्याओं पर विचार प्रस्तुत किए। 

संगठन का विस्तार तेजी से किया जाएगा

Foolendra Singh  Adhyksh


महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव सिंह राणा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महासभा को संगठनात्मक मजबूती देने के लिए तेजी से विस्तार किया जाएगा। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में महासभा के सदस्य बनाने के साथ ही जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। जहां भी सामाजिक मदद की जरुरत होगी, वहां पर तत्काल महासभा की टीम पहुंचेगी और यथासंभव मदद की जाएगी। 

संगठन बढ़ाने के बजाय समन्वय बढ़ाएं


Balram Singh Upadhyaksh

महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए कृष्णा सिंह बुंदेला ने कहा कि राजपूत समाज को एक सूत्र में पिरोने की जरुरत है। राजनीतिक विचारधाराओं के आधार पर राजपूत समाज में कई संगठन बनते जा रहे हैं, जोकि समाजहित में कतई नही है। ऐसे में जरुरत इस बात की है कि सामाजिक समन्वय बढ़ाया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.