Type Here to Get Search Results !

आधार आधारित भुगतान प्रणाली एवं पदों की मेपिंग का प्रशिक्षण सम्पन्न

भोपाल। आयुक्त कोष एवं लेखा श्री ज्ञानेश्वर पाटिल के निर्देश पर आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर में NAVIN (New Aspect of visioned Initiative In IFMIS) थीम पर IFMIS Software में दो नई सुविधाएँ विकसित की गई हैं। पहली सुविधा नवीन भुगतान प्रणाली विकसित की है, वहीं दूसरी में समस्त कार्यालयों में लोकल ऑफिस एवं पदों की मेपिंग का कार्य किया जा रहा है।

आहरण एवं संवितरण अधिकारियों तथा शासकीय सेवकों को इन दोनों सुविधाओं से अवगत कराने प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 126 आहरण एवं संवितरण अधिकारी शामिल हुए। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, वल्लभ भवन श्री प्रदीप ओमकार के नेतृत्व में सिस्टम मैनेजर श्रीमती सीमा शर्मा तिवारी तथा कोषालय के श्री ध्रुव सिंह पवैया, श्री प्रतीक परिहार और सुश्री कृतिका सोनी आदि ने प्रशिक्षण दिया। विंध्याचल भवन के मीटिंग हॉल में दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के आई.एफ.एम.आई.एस सॉफ्टवेयर में पूर्व में Account आधारित भुगतान किया जाता रहा है। आयुक्त कोष एवं लेखा श्री ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा इस सॉफ्टवेयर को अत्याधुनिक बनाने के क्रम में सॉफ्टवेयर में अकाउंट आधारित भुगतान के अतिरिक्त आधार आधारित भुगतान प्रणाली विकसित की गई है, जिसमें लाभान्वित के खाते में आधार के माध्यम से जल्दी भुगतान किया जा सकेगा। साथ ही पेमेंट फेल होने की संभावना बहुत कम हो जायेगी। वहीं दूसरी ओर सॉफ्टवेयर में लॉकल ऑफिस एवं पदों की मेपिंग से शासकीय सेवकों की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही उनके स्थानांतरण भी ऑनलाईन किए जा सकेंगे।