Type Here to Get Search Results !

भारत स्काउट एण्ड गाइड के स्थापना दिवस पर राज्यपाल पटेल को लगाया गया स्कार्फ और बैज

भोपाल। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को स्कार्फ और बैज लगा कर भारत स्काउट एंड गाइड का स्थापना दिवस आज राजभवन में मनाया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने सहयोग राशि भी भेंट की। भारत स्काउट एंड गाइड मध्यप्रदेश के राज्य सचिव श्री राजेश कुमार मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।