मुंबई। निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म इंडिया लॉक डाउन का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का टीजर मधुर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। ये फिल्म कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लगे लॉकडाउन पर आधारित है। जिसके कारण आम लोगों की जिंदगी काफी प्रभावित हुई थी। फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' में प्रतीक बब्बर, श्वेता बसु प्रसाद, साई तम्हंकर, अहाना कुमरा, जरीन शिहाब, आयशा ऐमान, सात्विक भाटिया और सानंद वर्मा जैसे कलाकार दिखाई देंगे। इस टीजर वीडियो में दिखाया गया है की कैसे लॉकडाउन में सभी चीजों पर रोक लगाने के बाद आम से लेकर खास तक सभी पर लाइफ पर कैसा असर हुआ था। बता दें, ये फिल्म अगले महीने 2 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
इंडिया लॉकडाउन का टीजर रिलीज हुआ, फिल्म में दिखी लॉकडाउन की दर्दनाक कहानी
नवंबर 08, 2022
0