Type Here to Get Search Results !

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर पांच साल की संस्कारदीप का सफल ऑपरेशन

भोपाल। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के पसीद गांव की पांच साल की संस्कारदीप का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ है। विगत 5 नवम्बर को ऑपरेशन के बाद सीआईसीयू में तीन दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डॉक्टरों ने आज उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।