Type Here to Get Search Results !

सेल्फ केयर बिजनेस में उतरीं दीपिका पादुकोण

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इंडस्ट्री में अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर दीपिका ने अपना सेल्फ केयर ब्रांड लॉन्च किया है, जिसका नाम 82 ईस्ट रखा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शयेर करते हुए दीपिका ने इस बात की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दिपिका ने लिखा- 'दो साल पहले हमने एक आधुनिका सेल्फ केयर ब्रांड को शुरू करने का फैसला लिया था। जो भारत से ओरिजिनेटेड हो, लेकिन पूरी दुनिया तक पहुंचे।’

ब्रांड के नाम के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा- 'इसे 82 ईस्ट कहा जाता है। हमारा ब्रांड स्टैंडर्ड मैरिडियन से इंस्पायर है, जो भारत को दुनियाभर से जोड़ता है। इस ब्रांड को लॉन्च करने के मकसद सेल्फ केयर को हर किसी के लिए आसान और मजेदार बनाना है। बिजनेस शुरू करने की यात्रा मेरे लिए अभी तक काफी इंटरेस्टिंग रही। मैं इसे आपके साथ बांटकर बेहद एक्साइटेड फील कर रही हूं।’ बता दें कि यह दीपिका का पहला बिजनेस नहीं है, इससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की थी, जिसका नाम उन्होंने KA प्रोडक्शन्स रखा है। हालांकि, अभी तक इस बैनर के तले फिल्म छपाक ही बनी है।'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.