Type Here to Get Search Results !

बिगबैश लीग में सिडनी थंडर्स 15 रन पर सिमटी

सिडनी। सिडनी के मैदान पर शुक्रवार को मेंस टी-20 क्रिकेट का सबसे छोटा स्कोर बना। यहां बिगबैग लीग के एक मुकाबले में सिडनी थंडर्स की टीम 15 रन पर आउट हो गई। वह एडिलेड स्ट्राइकर्स के 140 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी। सिडनी के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। जबकि शेष 5 बल्लेबाज 4 रन से आगे नहीं बढ़ सके। एडिलेड की ओर से हेनरी थॉर्न्टन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। जबकि वेस एगर ने 4 विकेट झटके। वे एस्टर्न एगर के छोटे भाई हैं। टी-20 इंटरनेशनल की बात करें तो सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड टर्की के नाम है। उसे 2019 में चेक रिपब्लिक ने 21 रनों पर आउट किया था। उसने टर्की के खिलाफ 20 ओवर में 278 रन बनाए थे।

Tags