Type Here to Get Search Results !

डेटिंग की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर नजर आए आदित्य-अनन्या

मुंबई। डेटिंग की खबरों के बीच अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को हाल ही में स्पॉट किया गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनन्या और आदित्य को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर देखा गया। दरअसल, ये दोनों कतर में चल रहे फीफा विश्व कप का सेमी फिनाले देखने गए थे। अब दोनों मुंबई वापस लौटे हैं। वीडियो में आप देख सकते है की अनन्या क्यूट सी स्माइल देते हुए पैपराजी को पोज दें रही हैं। वहीं, आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या हाल ही में फिल्म 'लाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह विजय देवरकोंडा के साथ दिखी थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। वहीं, आदित्य को आखिरी बार 'राष्ट्र कवच ओम' में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने जबरदस्त एक्शन किया था, लेकिन यह फिल्म लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी।