Type Here to Get Search Results !

कृति सेनन ने माधुरी दीक्षित के साथ किया डांस

मुंबई। कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म भेड़िया का प्रमोशन करने झलक दिखला जा 10 के सेट पर पहुंची थीं। इस बीच का एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्हें माधुरी दीक्षित के साथ बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए कृति सेनन ने लिखा है, 'यहीं एक महिला है, जिसके लिए मेरा दिल धक-धक करता है। उनके साथ डांस करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। उनको देखकर मुझे गर्व होता है। माधुरी दीक्षित मैम आपके जैसा कोई नहीं है।' डांस के दौरान जहां माधुरी दीक्षित ने साड़ी पहन रखी है। वहीं कृति सेनन ने पिंक कलर की थाई हाई वन पीस ड्रेस पहनी हुई हैं। अब दोनों के इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गजब डांस किया' तो वहीं, दूसरे ने लिखा 'कृति ने एक बार फिर दिल जीत लिया'।