Type Here to Get Search Results !

क्रिसमस पर सांता क्लॉज बनीं प्रीति जिंटा, शेयर किया क्यूट वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड सितारे इन दिनों क्रिसमस सेलिब्रेशन में जुट गए हैं। इसी बीच हाल ही में प्रीति जिंटा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो क्रिसमस की तैयारियों में जुटी नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रीती ने अपने घर में क्रिसमस ट्री सजाया है और वो खुद सांता क्लॉज के गेटअप में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में क्रिसमस को लेकर उनकी एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है।

वीडियो शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा- ‘क्रिसमस में हमेशा कुछ खास होता है। साल का अंत, क्रिसमस ट्री सजाने का उत्साह और गिफ्ट की एक्साइटमेंट, परिवारों का एक साथ आना और बर्फ का इंतजार। यह साल बीत चुका है और नया साल शुरू होने से पहले मैं आप सभी को विश करना चाहती हूं।