बेगमगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जिसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी त से ही निरंतर अभाविप का उद्देश्य छात्रहित एवं राष्ट्रहित में सदैव तत्पर्य रहना है इस वर्ष अभाविप के 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं इस उपलक्ष्य में अभाविप राष्ट्रीय स्तर पर सभी जिलों में जिला छात्र सम्मेलन "छात्र उद्घोष" आयोजित कर रही है, जिसको लेकर एक कार्यालय खोला गया है ताकि लोगों को पहले से सम्मेलन में शामिल होने के लिए तैयार किया जा सके।
![]() |
| कार्यालय का शुभारंभ फीता काटकर करते हुए |
रायसेन जिले का जिला छात्र सम्मेलन "छात्र उद्घोष" आगामी 21 जनवरी को शासकीय कन्या विद्यालय परिसर ग्राउंड रायसेन में आयोजित होने जा रहा है जो कि एक दिवसीय रहेगा जिसमे समस्त रायसेन जिले की छात्रशक्ति 2000 की संख्या में शामिल होगी। एक दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा सम्मेलन से एक दिवस पूर्व 20 जनवरी को सम्मेलन की प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा जिसे रायसेन के नागरिक आकार देख सकेंगे प्रदर्शनी में रायसेन जिले का प्राचीन इतिहास, ऐतिहासिक दृश्य, प्रसिद्ध स्थल, गुमनाम क्रांतिकारियों के इतिहास प्रदर्शनी में देखने को मिलेंगे।
यह छात्र सम्मेलन 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर शाम को 4 बजे समाप्त होगा। सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित होगा - उद्घाटन एवं प्रस्ताविक सत्र। प्रस्ताविक सत्र में शैक्षणिक परिदृश्य पर प्रस्ताव पारित होंगे। इस बीच दोपहर 1.30 से शोभा यात्रा रहेगी जो गर्ल्स ग्राउंड से प्रारंभ होकर पटना कॉलेज होते हुए सागर तिराहे पर समाप्त होगी। उसके पश्चात सागर तिराहे पर खुला मंच आयोजित होगा एवं कार्यक्रम समापन होगा।

