बेगमगंज। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री ठा. रामपाल सिंह द्वारा तहसील में विभिन्न कार्यों को लेकर सार्वजनिक मंच से अनेक घोषणाएं की गई । जिनमें 36 घोषणाएं बरसों के बाद भी पूरी नहीं होने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में पुराना बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय तक विशाल रैली निकालकर जंगी प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटा धरने देने के पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अभिषेक चौरसिया को सौंपते हुए आरोप लगाया गया है कि विगत वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं विधायक व पूर्व मंत्री रामपाल सिंह द्वारा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर जो घोषणाएं की गई थी , उन पर अमल आज तक नहीं किया गया है ।
धरना देते हुए अपने संबोधन में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री संदीप विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर, महामंत्री कंछेदी लाल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए आरोप लगाए कि चुनाव आते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह द्वारा कोरी घोषणाएं करते हुए भूमि पूजन एवं नारियल फोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है जबकि विगत 10 वर्षों में की गई घोषणाओं में 36 घोषणाएं जो आज तक पूरी नहीं की गई है उसके विरोध में इस जंगी धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल से उक्त घोषणाओं को भाजपा सरकार से अमलीजामा पहनवाए जाने की मांग की।
![]() |
| ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी |
कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नगर में हाउसिंग बोर्ड कालोनी का शिलान्यास, स्टेडीयम, स्मार्ट वन एवं उन्नयन वन, नगर में बायपास मार्ग, वार्ड 2 में सड़क का मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास, सुलतानगंज से बेगमगंज से हैदरगढ़ मार्ग,ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुधार हेतू धोषित, 33/11 के.वी. के सब स्टेशन का निमार्ण, ग्राम दुर्गा नगर व ग्राम बडगवां में किए जाने, जनपद प्रांगण में दुकानो के निमार्ण का भूमि पूजन हो या घोषणा उपरांत भी ग्राम मोहनिया, चरगवां, मरखेडा गुलाब, भैसबाई, वीरपुर में लघु सिचाई योजना हेतू, डेम बनाने की घोषणा, सागोनी गुसाई से चकला नाले तक सडक निमार्ण, सागोनी गुसाई में विधायक निधि से शमसान घाट पर शेड निमार्ण , दुर्गा नगर से मेहगवां के मध्य सेमरी नदी पर पुल निमार्ण, ध्वाज ग्राम पंचायत में सहका नाले पर स्टाप डेम निमार्ण, सेमरी जलाशय से ग्राम करहोला, खिरिया नवल शाह, मरखेडा टप्पा में लिफट ऐरीगेसन की घोषणा, ग्रामीण क्षेत्रो में पेयजल योजनाएं, सुलतानगंज को तहसील बनाने, डिग्री कालेज खोले जाने, खेल स्टेडीयम का निर्माण, गहरा नाले पर स्टाप डेम, सुलतानगंज में कृषी उपज मंडी, ग्राम पिपलिया विचोली स्टाप डेम, चांदोडा से सोनपुर सडक निमार्ण, घाना कला से मडिया गुसाई तक सीधे सडक निमार्ण, ग्राम पंदरभटा में हाई स्कूल, गुलवाडा उमरहारी डुगरिया में डुगरिया बांध से लिफट ऐरीगेसन, सुलतानगंज के कन्या हाईस्कूल को हायर सेकेन्ड्री स्कूल में उन्नयन, मरभटुआ मंदिर क्षेत्र में धर्मशाला निर्माण, ग्राम पडरिया राजाधार में विद्युत सब स्टेशन घोघरी बांकोरी के मध्य धसान नदी पर बांध निर्माण, सुलतानगंज अस्पताल का उन्नयन,
शाहपुर पिपलिया में सडक के दोनो ओर नाली निमार्ण,
![]() |
| रैली निकालकर ज्ञापन सौंपने जाते हुए |
सुमेर से कीरतपुर बड़गवां उतका मरखेडा गुलाब तक सड़क निमार्ण, सुलतानगंज में आदिवासी भवन, नारायणपुर टेकापार बम्होरी में लिफट ऐरीगेसन से सिचाई हेतू पानी,पडरिया राजाधार, गोरखा, ककरूआ, मडदेवरा, मवई, कंजेला, उमरहारी, देवरी, बरेली, किसनगढ़, ढिलवार नगझिरी, खिरिया, मझगवां सानी, रमपुरा, समसगढ, बारह, धोलपुर, आदि कई ग्रामो में कृषि सिचाई के लिए लिफट ऐरिगेशन, बेगमगंज से महुआ खेडा से खैरी टपरा तक सडक निमार्ण जेसी घोषणाओं पर आज तक अमल नहीं हुआ। जबकि कुछ का इसमें भूमि पूजन भी किया जा चुका है । इसके अलावा बेगमगंज को रेल्वे लाईन से जोड़ा जाने की घोषणा सिर्फ घोषणा ही रह गई वही मडिया बांध के निमार्ण प्रक्रिया प्रारम्भ होने के बाद भी डूब क्षेत्र में पुल सड़क का निमार्ण कार्य विधायक के प्रभाव में जारी रखे जाने एवं उक्त निमार्ण डूब में आने के मददेनजर निमार्ण कार्य घटिया स्तर का होकर करोड़ो का भ्रष्टाचार होकर, उसकी जांच कर जिम्मेदारो से उक्त निमार्ण राशी वसूली
जाने की मांग सहित अन्य मांगों को 2 माह के अंदर अमल कराए जाने की मांग करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल , मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश यादव , सुल्तानगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नत्थु सिंह , बैजनाथ सिंह यादव एडवोकेट, राजेन्द्र यादव , महामंत्री कंछेदी लाल शर्मा, संदीप विश्वकर्मा ,जाहर सिंह लोधी , मुन्ना राजा , प्रकाश पटेल,नासिर नवाब ,
वीरेंद्र पांडे , संजय राय, अवधेश पटेल, पवन दुबे , श्रीप्रकाश जैन , उपेंद्र पांडे , मुजाहिद अहमद, लोकेंद्र सिंह लोधी , राशिद मंसूरी, संतोष कंडया, प्रभु नेमा एड., किशोरी लाल चौरसिया, प्यारे आकाश, शकील खान, चरण सिंह लोधी, रामबाबू साहू , हरि शंकर पटेल,नस्सू ठेकेदार, अतीक गौरियान, सौरभ शर्मा, गोकुल साहू , वीरू यादव, उपेन्द्र ठाकुर, चंद्रेश जैन, शफीक खलीफा, पार्षदों में अकरम पटेल , जफर शाह , शाकिर मंसूरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।
ज्ञापन दिए जाने के पश्चात पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने भोपाल से आए मध्य प्रदेश सड़क डेवलपमेंट कारपोरेशन के मैनेजर एए खान एवं विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंधक अशोक जैन तथा लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर आरके अर्जरिया से उक्त घोषणाओं के संबंध में चर्चा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर बात कर अन्य समस्याओं के संबंध में भी बताया कि किसानों को रात्रि में जो बिजली दी जा रही है ,वह तीखी सर्दी के चलते किसानों के लिए घातक है। इसलिए उन्हें विद्युत शेड्यूल बदलकर दिन में बिजली दी जाए ताकि किसान अपनी फसलों को समय पर पानी दे सकें। यदि उपरोक्त मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस कमेटी पुनः जंगी प्रदर्शन करते हुए आंदोलन करेगी ।
संबंधित अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर विचार करते हुए उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा । पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल एवं प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर धरना देते हुए कांग्रेस कार्यकर्तागण ।



