Type Here to Get Search Results !

सुषमा लोधी बनी समाज की जिला अध्यक्ष

बेगमगंज। अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध क्षत्रिय राजपूत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया, प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल के निर्देश पर एवं महिला प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कमलेश वर्मा लोधी की अनुशंसा पर समाज की महिला प्रदेश अध्यक्ष तृप्ति सिंह लोधी ने पूर्व सरपंच खजुरिया बरामद गढ़ी सुषमा लोधी पत्नी सीताराम लोधी को समाज का महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर। समाजजनों ने वरिष्ठों का आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष को बधाई दी है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुषमा लोधी

आभार व्यक्त बधाई देने वालों में भगवान सिंह लोधी, बृजेंद्र बड़ेदा, जाहर सिंह लोधी, नपाध्यक्ष संदीप लोधी, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, जनपद सदस्य लोकेंद्र लोधी, मेहरबान सिंह लोधी, पार्षद बृजेश लोधी, गुलाब सिंह लोधी, यशवंत सिंह लोधी, माधो सिंह लोधी, राजा बाबू लोधी सहित अनेकों समाज बंधु शामिल हैं।