Type Here to Get Search Results !

विद्या भारती मध्यभारत प्रांत द्वारा गठित टीम के द्वारा घोष दल के विद्यार्थियों का किया चयन

बेगमगंज।  नगर के सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम  में शनिवार को प्रांत द्वारा गठित चयनित टीम के द्वारा घोष के विद्यार्थियों का चयन किया गया, घोष एक महत्वपूर्ण विधा है एक कला है। विद्या भारती मध्यभारत प्रांत द्वारा 23 जनवरी 2023 को भोपाल में एक प्रांतीय सुघोष कार्यक्रम आयोजित होना है जिसमें पूरे प्रांत से 75 इकाइयां चयनित होकर एक साथ पच्चीस सो  विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें आनक ,शंख,वंशी प्रणव, झल्लरी,त्रिभुज आदि वाद्य यंत्रों के साथ सामूहिक कार्यक्रम होगा इसी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे बेगमगंज विद्यालय के विद्यार्थी जिनका चयन विद्याभारती की टीम द्वारा किया गया है। चयनित सभी विद्यार्थियों को नई जानकारियां भी बताई एवं अंत में भोपाल विभाग संयोजक धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे भारत में आनलाइन भी संचालित होगा जिसे आपके अभिभावक भी घर पर आपको लाईव देखेंगे। इसलिए आप पूरी तैयारी से भोपाल पहुंचे पूर्ण गणवेश में, वाद्य यंत्रों के साथ। तत्पश्चात विद्या भारती भोपाल घोष विभाग प्रमुख निखिल चौरसिया ने बताया कि मोबाइल में सुघोष एप के माध्यम से भी आप तैयारी घर पर भी कर सकते हैं, एप के बारे में विस्तार से जानकारी देकर  भैया बहनों का मार्गदर्शन किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाईयां शुभकामनाएं दी और कहा कि घोष एक संगीत की विधा है जिससे स्वयं का भी विकास किया जाता है।और पूरे विद्यालय से कम से कम सो विद्यार्थियों की टीम तैयार करना है। भारती द्वारा संचालित टीम में भोपाल विभाग के विभाग संयोजक  धर्मेंद्र गुर्जर, भोपाल विभाग के विभाग प्रमुख  निखिल चौरसिया, संघ घोष विभाग प्रमुख हेमराज सिंह, जिला सह कार्यवाह राकेश सोनकर एवं विद्यालय के आचार्य आदि उपस्थित रहे।

घोष दल के विद्यार्थियों का  चयन करते हुए



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.