Type Here to Get Search Results !

नोरा फतेही को पसंद करता था महाठग सुकेश चंद्रशेखर

मुंबई। एक्ट्रेस नोरा फतेही ने 210 करोड़ के मनी लॉड्रिंग केस में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में नया बयान दर्ज कराया है। नोरा ने सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था और इसके बदले में बड़ा घर देने को राजी था।

नोरा का कहना है कि उन्हें ये बात किसी और के जरिए पता चली थी कि सुकेश के पीछे कई एक्ट्रेसेस फिदा थीं लेकिन वो उन्हें यानी नोरा को पसंद करता था। नोरा ने कहा है कि वो सुकेश को जानती भी नहीं हैं, वो बस इस केस में विक्टिम हैं।