- बिहार सांस्कृतिक परिषद् द्वारा विद्या एवं ज्ञान की देवी माँ सरस्वती पूजनोत्सव का 64वां आयोजन सरस्वती मंदिर में वसंत पंचमी को
भोपाल। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर बिहार सांस्कृतिक परिषद एवं सरस्वती मंदिर समिति द्वारा भव्य आयोजन किया गया।

इसके संयोजक सतेन्द्र कुमार ने कहा कि सभ्यता के विकास में सृजनशीलता का गुण सिर्फ और सिर्फ मानव में ही पाया जाता है। अध्यात्म के अनुसार मानव में विद्योचित गुणों का विकास विद्या एवं ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के आशीर्वाद से ही संभव है। वसंत पंचमी अर्थात माघ शुक्ल पक्ष पंचमी को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ सरस्वती पूजनोत्सव का 64 वां आयोजन धूम धाम से बिहार सांस्कृतिक परिषद् द्वारा किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, पार्षद नीरज सिंह, राज्य शासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रमुख अधिकारी, बीएचईएल के उच्च अधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं भक्तजन हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सरस्वती पूजनोत्सव के संयोजक सतेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर की आधार शिला 1960 में बिहार से आए श्रमिकों ने की थी। इसके बाद धीरे-धीरे मंदिर का विकास होता गया, जिसका विशाल स्वरुप 1983 में सामने आया। यहां बिहार के अलावा अन्य प्रांतों के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं।
पूजनोत्सव का विवरण निम्नानुसार है :
दिनांक : 26 जनवरी, 2023. दिन : गुरुवार,
स्थान : माँ सरस्वती देवी प्रांगण, बरखेडा, भेल, भोपाल.
माँ सरस्वती पूजनोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम :
प्रात: : 9.00 से पूजा एवं हवन
प्रात: : 10.00 बजे महाआरती
प्रात: : 10.30 बजे से महाप्रसाद वितरण
प्रात: : 11.00 बजे से नि:शुल्क मेडिकल एवं डेंटल कैम्प
दोपहर : 12.00 - 06.00 बजे तक भजन कीर्तन एवं शिक्षा संस्कार
दोपहर : 1 बजे से विशाल भंडारा एवं प्रसादी वितरण