Type Here to Get Search Results !

म.प्र. को फूलों के उत्पादन का हब बनाएँगे : राज्य मंत्री कुशवाह

भोपाल। मध्यप्रदेश को फूलों के उत्पादन का हब बनाएँगे। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने 42वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में कही। प्रदर्शनी शनिवार को भोपाल के गुलाब गार्डन में हुई। प्रदर्शनी में 600 से अधिक किस्म के गुलाब प्रदर्शित किये गये।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि फूलों के उत्पादन में मध्यप्रदेश का देश में दूसरा स्थान है। प्रदेश में फूलों की खेती करने वालों को बढ़ावा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में उद्यानिकी की खेती करने वालों के लिये अनेक कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। फूलों को सुरक्षित रखने के लिये भोपाल में फ्लावर डोम का निर्माण किया जा रहा है। इसमें फूलों को पर्याप्त समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। विभिन्न प्रकार के फूलों को विकसित करने और फूलों की नई प्रजातियों को बढ़ाने के लिये प्रदेश में फ्लोरी-कल्चर गार्डन बनाया जायेगा। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का स्वागत किया।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने प्रदर्शनी के प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किये। श्री कुशवाह ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रारंभ में संचालक उद्यानिकी सुश्री निधि निवेदिता ने प्रदर्शनी के आयोजन और प्रदेश में फूलों की खेती को बढ़ावा देने के कार्यक्रमों की जानकारी दी। मध्यप्रदेश रोज़ सोसायटी के अध्यक्ष श्री लक्ष्मेन्द्र माहेश्वरी ने सोसायटी की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.