पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सहित अन्य दलों के वरिष्ठ नेता हुए शामिल
भोपाल। माखननगर बाबई के ग्राम आंखमऊ में राष्टÑीय जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र शांतनु बुंदेला ने दी। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी शुभाषिनी बुंदेला और उनकी पत्नी रेखा यादव सहित भाई एसपीएम यादव और भतीजे मौजूद रहे। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए माखननगर क्षेत्र लाखों लोग एकत्रित हो गए थे। स्थिति यह रही की लोगों को अपने वाहन तक निकालना मुश्किल हो रहा था। अंतिम संस्कार के बाद श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा, भाजपा नेता डॉ राजेश शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार आदि शामिल रहे। वहीं राजकीय सम्मान के दौरान कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी डॉ गुरूकरण सिंह, एडीएम मनोज ठाकुर एएसपी अवधेशप्रताप सिंह, एसडीएम मोहिनी शर्मा सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।


