Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बहनों को दी महत्वपूर्ण जानकारी किया गया आयोजन

बेगमगंज।  सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम  में  बालिका दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, ओम, भारत माता की पूजन अर्चन से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संगीता ठाकुर, टीना दीदी   सुपरवाइजर म.बा.वि., विशेष अतिथि  रेनू दुबे, निधि जाट उपस्थित रही़ । विद्यालय की बालिका शिक्षा समिति अध्यक्ष  ऋषिका ठाकुर ने अतिथि परिचय कराया तथा बहन रोशनी, भूमि, मासूम ने सभी अतिथि को पुष्प  श्रीफल भेंट कर सम्मान किया उपस्थित मुख्य अतिथि ने बाल्यावस्था से ही अनुशासन का महत्व अनुशासन विद्यालय का ही नहीं घर का अनुशासन भी महत्वपूर्ण होता है बालिका को जीवन में क्या सावधानी रखनी चाहिए जागरूक रहने के लिए सक्षम बनाने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए तथा आंगनबाड़ी के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया । कार्यक्रम का संचालन बालिका शिक्षा समिति की बहन प्रिवी जैन ने किया, देश भक्ति गीत बालिका शिक्षा की उपाध्यक्ष महिमा भदौरिया द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा आभार बालिका शिक्षा समिति की प्रभारी रेखा राठौर दीदी ने किया संपूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य  प्रकाश शर्मा तथा समस्त दीदी बहने उपस्थित रहीं।

बालिका दिवस कार्यक्रम