Type Here to Get Search Results !

ससक्तिकरण करण, समरसता की दिशा में बड़े काम भाजपा ने किए, इन्हें जनता तक पहुंचाएं : हितानंद शर्मा।

भोपाल-नर्मदापुरम के संभागीय मीडिया प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी नेताओं ने किया संबोधित।

रायसेन। देश के स्वावलंबन, सशक्तिकरण, समरसता और आर्थिक प्रगति की दिशा में जितने भी बड़े काम हुए हैं वह भारतीय जनता पार्टी ने किए है। चाहे वह केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान की सरकारों ने गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं लागू की हैं, जो लोगों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं। पार्टी के मीडिया कार्यकर्ता सरकारों की इन उपलब्धियों, कार्यों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। यह बात मंगलवार को रायसेन में आयोजित भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों के मीडिया कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंदशर्मा  ने कही। सत्र को प्रदेश सरकार के मंत्री  प्रभुराम चौधरी,  रामपाल सिंह एवं  सुरेंद्र पटवा सहित पार्टी नेताओं ने भी सत्र को संबोधित किया। 

कार्यकर्ता भाव जाग्रत रखें, हर काम उद्देश्य के साथ पूरा करें : हितानंद।

प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद ने कहा कि प्रशिक्षण में सीखने की परंपरा होती है। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की एक व्यवस्था है। इस व्यवस्था से कार्यकर्ता कुशल कार्यकर्ता के रूप में तैयार होता है। प्रशिक्षण प्रतिक्षण चलने वाली सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद कार्यकर्ता अधिक उर्जावान होता है। हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता हमारे प्रशिक्षण का मूल है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा क्या है, यह हमारे कार्यकर्ताओं को स्पष्ट होना चाहिए। अपने काम का चित्र आपके सामने स्पष्ट होना चाहिए। श्री हितानंद जी ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता भाव रहेगा तो हम हर काम को उद्देश्य के साथ सही ढंग से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि समाज उसी को अपग्रेड करता है, जो अपडेट रहता है, वरना वह आउटडेटेड हो जाता है।

देश में ऐतिहासिक काम भाजपा सरकार ने किए : चौधरी

प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने भूतो न भविष्यति के काम किए है। धारा 370 हटाने का निर्णय हो या राम मंदिर निर्माण की बात हो। ऐसे अनेक निर्णय मोदी सरकार ने किए है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो वह कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गांव, गरीब, मजदूर, पिछड़ा वर्ग, अजा, अजजा वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। केन्द्र में मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान योजनाओं के माध्यम से जनकल्याण कर रही है। मीडिया कार्यकर्ता सरकार के काम को आमजन तक ले जाएं। 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री  रामपाल सिंह व  सुरेन्द्र पटवा ने उदघाटन सत्र को संबोधित किया।  रामपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है जहां निरंतर हर श्रेणी के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होता है। मीडिया का कार्य देखने वाले कार्यकर्ताओं के इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार होगा।  सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि पार्टी के मीडिया पदाधिकारी सरकार और संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के संवाहक हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता और परिष्कृत होकर समाज के बीच पार्टी का जनाधार बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक ले जाने में मीडिया के कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाएं।  

विश्व के कल्याण की बात करती है हमारी विचारधारा : विजय दुबे

प्रशिक्षण वर्ग के सत्र में ’हमारे विचार की विकास यात्रा’ विषय पर प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी  विजय दुबे ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में कम्युनिस्टों और देश में कांग्रेस का बोलबाला था। लेकिन इनकी विचारधारा समाज विरोधी थी। इसलिए इन विचारधाराओं का पतन हो रहा है। हमारी विचार समाज के उत्थान और समाज को जोड़ने की है, इसलिए हमारी विचारधारा का विस्तार हो रहा है। श्री दुबे ने कहा कि कम्युनिस्टों ने ’चाहे जो मजबूरी हो, हमारी मांगे पूरी हो’ का नारा दिया तो वहीं हमारी विचार धारा से उपजे भारतीय मजदूर संघ ने ’देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम’ जैसा नारा दिया। हमारी विचार धारा विश्व के कल्याण की बात करती है। हमारी विचारधारा डाकू से संत बनाने की है। इस दौरान अध्यक्षता भोपाल के जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता ने की। 

तर्क और वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ विपक्षियों को जवाब दें : पाराशर

प्रदेश मीडिया प्रभारी  लोकेन्द्र पाराशर ने मीडिया के साथ हमारा कार्य और व्यवहार विषय पर सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं को अध्ययनशील होना चाहिए। बिना प्रतिबद्धता के हम काम नहीं कर सकते है। सबसे पहले विचार करें कि हम भाजपा के कार्यकर्ता क्यों है ? आप सौभाग्यशाली है जो मीडिया विभाग के कार्यकर्ता है। ज्ञान को बढ़ाने से व्यक्तित्व निखरेगा। प्रदेश से जारी होने वाले बयानों को जिलों में भी जारी किया जाएं। मीडिया कर्मियों के साथ मित्रवत व्यवहार करें। सामाजिक मुद्दों से बिना घबराएं उससे सहनशीलता से सामना करें। उन्होंनें कहा कि हमें अपने विपक्षी दलों द्वारा फैलाएं जा रहे झूठ और प्रपंच का तर्क और वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ जवाब देना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.