Type Here to Get Search Results !

पत्रकार को पत्नी शोक

बेगमगंज। मों अनीस खां मंसूरी पत्रकार  एवं पूर्व अध्यक्ष मंसूरी समाज संगठन की पत्नी का आकस्मिक निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक छा गया और भारी संख्या में लोग उनके निवास पर एकत्रित हो गए।

शनिवार की दोपहर 1 बजे उनका जनाजा मरकज वाली मस्जिद ले जाया गया जिसमें सभी वर्गो के लोग एवं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए। जोहर की नमाज के बाद नमाजे जनाजा अदा करने के उपरांत टेकरी वाले कब्रिस्तान ले जाया गया जहां पर सुपुर्दे खाक किया गया।

सामाजिक संस्था इस्लाहे मिल्लत कमेटी, मंसूरी समाज संगठन, जमीयत उलेमा, अल खैर ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी, मुस्लिम त्योहार कमेटी, पत्रकार संघ आदि ने खिराजे अकीदत पेश की है।