Type Here to Get Search Results !

गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली इंदौर पहुँचे

भोपाल।‍‍ गुयाना के राष्ट्रपति श्री मोहम्मद इरफान अली आज इंदौर पहुँचे। इंदौर विमानतल पर जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। इस मौके पर सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री महेन्द्र हार्डिया, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।‍‍