Type Here to Get Search Results !

सिटाडेल सीरीज से सामंथा ने नहीं किया बैकआउट, टीम ने खबरों को बताया बकवास

मुंबई। कई दिनों से यह खबरें आ रहीं थी कि सामंथा रुथ प्रभु अपने बिगड़ते स्वास्थ्य के चलते फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेने वाली हैं। इस बीच खबरें सामने आईं थी कि मायोसाइटिस बीमारी के कारण उन्होंने वरुण धवन स्टारर सिटाडेल वेब सीरीज से भी बैकआउट कर लिया है। लेकिन अब सामंथा से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि उनके फिल्मों से बैकआउट करने की खबरें गलत हैं।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने हाल ही में क्लियर किया कि सिटाडेल में उन्हें रिप्लेस करने और उनके ब्रेक से जुड़ी खबरों के बारे में जो कुछ भी लिखा गया है, वो सब बकवास है। वज जनवरी की दूसरे हफ्ते से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी।