Type Here to Get Search Results !

मैंने किसी का अहित नहीं किया मैंने पूरे स्टाफ को अपना परिवार की तरह समझा :- नागवंशी

बेगमगंज। मैंने अपने कार्यकाल में स्टाफ को एक परिवार की तरह समझा कार्य के प्रति डाटा भी तो उसमें भी प्यार था मैंने कभी किसी का अहित नहीं किया नर्सों को बहन बेटी और डॉक्टर को भाइयों की तरह या छोटे डॉक्टर को बेटे की तरह समझ कर कार्य लिया पत्रकारों का भी मुझे भरपूर सहयोग मिला मैंने जाने अनजाने में किसी को कोई ऐसी बात कही हो जो उसे बुरी लगी हो तो वह मुझे  क्षमा कर दें, मैं सेवानिवृत्त जरूर हो रही हूं लेकिन मेरी आवश्यकता जहां भी आपको महसूस हो मेरा परामर्श आपको मिलता रहेगा।

सेवा निर्वित होने पर विदाई समारोह

सिविल अस्पताल में बीएमओ विजयलक्ष्मी नागवंशी ने सेवा निर्वित होने पर विदाई समारोह में उक्त बात कही इस अवसर पर उनके साथ नेत्र विभाग के डॉक्टर लोकेश उपाध्याय भी सेवा निर्वित हुए हैं श्रीमती नागवंशी ने सेवाकाल के दौरान स्टाफ एवं शहर के लोगों द्वारा दिए गए सहयोग की भी भूरी भूरी प्रशंसा की उन्होंने  सीबीएमओ अनिल कुमार से स्टाफ को परिवार की तरह समझ कर कार्य करने की सलाह दी।

इस अवसर पर रिटायर डॉक्टर आरके बलैया, सीबीएमओ अनिल कुमार,  हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन तोमर , शिशु रोग विशेषज्ञ बीएस शिल्पी, बीपीएम जयसिंह, वरिष्ठ नर्स पुष्पा शर्मा, सरोज शर्मा, श्वेता तिवारी, लैब टेक्नीशियन आरती रघुवंशी, अशोक पंथी, प्रीतम सिंह, रामबाबू कुशवाहा ने भी मंच के माध्यम से अपने अनुभव साझा करते हुए सेवा निर्वित होने वाली डॉक्टर नागवंशी और लोकेश उपाध्याय के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि मैडम ने कभी एहसास नहीं होने दिया कि वह एक अधिकारी हैं बल्कि उन्होंने एक परिवार की तरह हम सबको समझा और बेहतर कार्य कर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। यह लोग सेवा निर्वित जरुर हो रहे हैं लेकिन हमारे दिलों में हमेशा बसे  रहेंगे। पत्रकार शब्बीर अहमद ने भी उक्त दोनों सेवा निर्वित होने वालों सहित वरिष्ठ नर्स पुष्पा शर्मा एवं साजिदा खातून के द्वारा बेलोस तरीके से की जा रही सेवाओं की प्रशंसा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के लोगों द्वारा रात दिन की जा रही सेवा को बड़ा कार्य बताया। और मैडम नागवंशी के व्यवहार की जमकर तारीफ की।

इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज के स्टाफ द्वारा भी कार्यक्रम में शामिल होकर फूल मालाओं से सेवानिवृत्त होने वालों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भूराराम द्वारा बड़े अच्छे अंदाज में किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीबीएमओ अनिल कुमार के मार्गदर्शन में स्टाफ द्वारा सेवा निर्वित हुई वरिष्ठ सर्जन बीएमओ विजयलक्ष्मी नागवंशी एवं लोकेश उपाध्याय का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए। आभार श्री कुमार द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बाजे गाजो के साथ विदा किया गया विदाई के समय माहौल गमगीन हो गया और स्टाफ के कई सदस्य अपने आंसू नहीं रोक पाए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.