बेगमगंज। राशन दुकानों की ईकेवाईसी और मोबाइल सिडिंग 60 प्रतिशत से कम होने पर कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा एसडीएम अभिषेक चौरसिया के प्रस्ताव पर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की 48 राशन दुकानों को नोटिस जारी किए गए थे। जिनमें से एक दुकान द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने और केवाईसी व मोबाइल सीडिंग मात्र 13 प्रतिशत होने पर उसे सस्पेंड किया गया है । वही 27 राशन दुकानों पर एक- एक हजार का जुर्माना आयद किया है। जिसमें नगरीय क्षेत्र के 5 वार्ड शामिल है प्रशासन की इस कार्रवाई से राशन दुकानदारों में हड़कंप मच गया है और वे तेजी के साथ उपभोक्ताओं के ईकेवाईसी और मोबाइल सेडिंग के लिए सख्ती करने लगे हैं। सस्पेंड की गई राशन दुकान पिपलिया पाठक की है। नोटिस में ईकेवाईसी और मोबाइल सीडिंग मैं वृद्धि करने के भी निर्देश दिए गए हैं उक्त कार्य सो प्रतिशत पूर्ण किया जाना है।
ईकेवाईसी और मोबाइल सीडिंग नहीं होने पर 27 के खिलाफ जुर्माना एक दुकान सस्पेंड
फ़रवरी 28, 2023
0
Tags