Type Here to Get Search Results !

छत्रपति शिवाजी महाराज की देश-भक्ति से युवा प्रेरणा लें : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से कड़ा मुकाबला कर देश में हिन्दवी स्वराज की स्थापना की थी। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिवाजी महाराज के कार्यों को आगे बढ़ा कर देश के सम्मान को विश्व में स्थापित किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश समृद्ध, सशक्त और गौरवान्वित हुआ है। मध्यप्रदेश भी आत्म-निर्भर हुआ है। प्रदेश में महिला, कमजोर वर्ग, गरीब और किसान सक्षम, समृद्धि, आत्म-निर्भर बने हैं। उनका सम्मान बढ़ा है। प्रदेश में एक लाख से अधिक शासकीय पदों पर भर्ती शुरू की गई हैं, जिसमें युवाओं को रोजगार मिलेगा। अनेक रोजगार मूलक योजनाओं से स्व-रोजगार के अवसर बड़ी संख्या में बढ़े हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की विशाल प्रतिमा का अनावरण और 122 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पिछली सरकार के शासन काल में बुलडोजर चला कर हटा दिया था। छत्रपति का घोर अपमान हुआ, इससे हम सभी देशवासियों की भावनाएँ आहत हुई हैं। तभी हमने निर्णय लिया था कि यहाँ छत्रपति शिवाजी महाराज की बड़ी प्रतिमा स्थापित कर उन्हें भरपूर सम्मान दिया जायेगा। उनकी देश-भक्ति से ओतप्रोत गाथाओं से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। छत्रपति शिवाजी हमारे आदर्श हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से देश के लिए प्राण-न्यौछावर करने वाले सभी महापुरूषों की जीवन की गाथाओं और उनकी शिक्षाओं को पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाने लगा है। भविष्य में इस कार्य को आवश्यकतानुसार बढ़ाया भी जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.